फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against three individuals for assault and criminal intimidation.

Sant Kabir Nagar News: तीन के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी

Sun, 19 Jul 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three individuals for assault and criminal intimidation.
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित किसन कुमार की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जानमाल की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि उक्त लोगों ने पीड़ित पर ईंट और लात घूसों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सरैया गांव निवासी किसन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने भाई जुगानी के साथ खलीलाबाद बाजार से सामान लेने गया था। वापस आते समय रात करीब आठ बजे हाईवे के निकट मड़या ओवरब्रिज के पास सरैया गांव निवासी दुर्गेश, बृजेश और गौरापार निवासी शिवा ने रंजिश में उनपर हमला कर दिया और गाली-गुप्ता देते हुए लात-घूसे से मारने लगे। आरोप है पीड़ित के जान बचाकर भागते समय उक्त लोग ईंट फेंककर मारने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed