सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire wreaks havoc: 40 bigha wheat crop burnt to ashes

आग का कहर : 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fire wreaks havoc: 40 bigha wheat crop burnt to ashes
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के पुनया गांव के पास आग से 40 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। पुनया से उठी आग रैधरपार व हरैया गांव तक फैल गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की भी गाड़ी पहुंची। फसल के जलने की सूचना तहसील प्रशासन को लोगों ने दे दी है।
Trending Videos

मेंहदावल तहसील के पुनया गांव के सीवान में स्थित ईंट-भट्ठे के पास एक खेत में किसी ने आग लगा दी। हवा पाकर आग तेजी से पूरब की तरफ बढ़ी और रैघरपार व हरैया सीवान में पहुंच गई। लोग आग को काबू करने के लिए भागे, लेकिन जब तक आग पर काबू पाते लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आग में जैसराम साहनी की 13 बीघा, ओनारायण उपाध्याय की तीन बीघा, घनश्याम उपाध्याय की दो बीघा, बैजनाथ उपाध्याय की सात बीघा और हरिकिशुन उपाध्याय की चार बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गइ्र।
घनश्याम उपाध्याय के खेत में लगी केले की फसल भी झुलस गई। वहीं हरैया गांव के सिवान में रामजानकी मंदिर के खेत के बंटाइदारों का लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई।
स्थानीय लोगों व एसओ अमित कुशवाहा व पुलिसकर्मियों की तत्परता के चलते आग पर काबू पाया जा सका, जिससे गेहूं की और फसल बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed