सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl molested, father threatened when he went to complain

Sant Kabir Nagar News: युवती से छेड़खानी, शिकायत करने गए पिता को धमकाया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl molested, father threatened when he went to complain
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ छेड़खानी की घटना हुई। आरोपी के घर शिकायत करने गए युवती के पिता को गाली व जानमाल की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Trending Videos

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बेटी व पत्नी के साथ शादी में शामिल होने के लिए ग्राम पजराभीरी गए थे। वहां से 13 मई को सुबह 8:00 बजे घर के लिए निकल रहे थे। गांव का आरोपी अशोक भी घर आ रहा था। उन्होंने अशोक से कहा कि उनके परिवार के सदस्य को भी साथ लेते चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने हां कहकर उनकी 19 वर्षीय बेटी को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। रास्ते में वह बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। शक होने पर वह शिकायत करने उसके घर गए तो वहां अशोक, रामधनी, सुग्रीम व कमलेश ने गालियां देते हुए मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed