सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Government efforts are being made for quality education

Sant Kabir Nagar News: गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए शासन हो रहे प्रयास

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Government efforts are being made for quality education
विज्ञापन
मेंहदावल। विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए शासन की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। यह बातें बीआरसी पर शनिवार को शैक्षिक टीएलएम मेले में शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कही।
Trending Videos

बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि अब परिषदीय स्कूलों पर नव प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए टीएलएम मेले आयोजित किए जाएंगे। शिक्षकों की ओर से पढ़ाई में हो रहे नव प्रयोगों को प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यालय एक-दूसरे के अच्छे नव प्रयोगों को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में 116 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 14.5 हजार छात्र-छात्राएं हैं। सरल विधि से पढ़ाई के लिए शिक्षक नए-नए प्रयोगों के जरिये बच्चों को शिक्षण कार्य कराते हैं। बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जो कठिन से कठिन पाठ को भी छात्रों को आसानी से समझा देते हैं। विभिन्न प्रकार के माॅडल तैयार कर विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर ज्ञान के आदान-प्रदान को लेकर शिक्षकों के बीच ऐसे ही कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षण कार्य के लिए किए जा रहे नव प्रयोगों को लेकर चर्चा करेंगे। शिक्षकों को अच्छे नव प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मेले में सत्यव्रत मिश्रा, प्रफुल्ल त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अनूप कुमार सिंह, योगेंद्र यादव कई शिक्षकों ने अपने नवाचारों को साझा किया। मेले में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश दूबे, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह, प्रशांत, आशुतोष, विपिन, नंद किशोर आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed