सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gunny bags fail to reach procurement centers; wheat procurement comes to a halt.

Sant Kabir Nagar News: क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे बोरे, गेहूं खरीद ठप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gunny bags fail to reach procurement centers; wheat procurement comes to a halt.
विज्ञापन
संकबीरनगर/मेंहदावल। जनपद में गेहूं खरीद की गति धीमी है। कई जगहों पर क्रय केंद्र पर अब तक बोरे की व्यवस्था नहीं हो पाई है। ऐसे में गेहूं खरीद प्रभावित हो रही है। इससे किसान मजबूरन औने-पौने दाम में गेहूं आढ़तियों को बेचने के लिए मजबूर हैं।
Trending Videos

मेंहदावल में स्थित खाद एवं रसद विभाग का एसएमआई कार्यालय व विपणन निरीक्षक का गोदाम सोनबरसा में स्थित है। यहां गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। गेहूं की फसल लगातार कट रही है। किसान अच्छे दाम में गेहूं बेचने की राह देख रहे हैं, लेकिन सरकारी क्रेंद्रों की स्थिति बदहाल है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए बोरे उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण खरीद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रय केंद्र पर नगर सहित नौ गांव के किसानों के गेहूं खरीद की जिम्मेदारी है। किसान बिगड़ते मौसम के बीच फसल घर लाकर अब बेचने के लिए क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। क्रय केंद्र पर मौजूद कर्मचारी उन्हें बोरा आने पर खरीद शुरू करने की बात कह रहे हैं।
क्षेत्रीय किसान लालजी पांडेय, गुलाल पांडेय, अभिमन्यु, बाबूराम विवेक सिंह विशाल सिंह दिवाकर सिंह आदि लोगों का कहना है कि क्रय केंद्र पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी गेहूं की खरीद कब से होगी, यह नहीं निश्चित हो पा रहा है। अभी तक इस क्रय केंद्र पर 100 से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन गेहूं की खरीद अभी शुरू नहीं हो पाई है।
एसएमआई गोरखनाथ यादव का कहना है कि गेहूं खरीद के लिए अपनी आईडी से 60 के करीब किसानों का रजिस्ट्रेशन किया है। अन्य किसानों ने ऑनलाइन गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन बोरा उपलब्ध न होने के कारण खरीद प्रभावित हो रही है। बोरा जैसे ही उपलब्ध होगा गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
---------------


सहकारी समिति झिंगुरापार में गेहूं खरीद शुरू

महुली। झिंगुरापार केंद्र पर गेहूं खरीद का कार्य चल रहा है। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में कई सहकारी केंद्र स्थापित हैं, लेकिन कुछ जगहों को छोड़ कर अधिकतर केंद्रों पर ताला लटक रहा है। किसान गेहूं बेचने को लेकर भटकने को मजबूर हैं। झिंगुरापार सहकारी समिति पर किसानों के गेहूं की खरीद सुबह से शाम तक चल रही है। झिंगुरापार केंद्र प्रभारी ब्रिजेश गुप्ता ने बताया कि अभी तक हमारे केंद्र पर 89 किसानों ने पंजीकरण कराया है। क्षेत्र के किसान भवानी प्रसाद चौधरी, शुभकरण यादव, जगदीश, रामलालित, जोगिंद्र चौधरी आदि किसान गेहूं सरकारी रेट 2585 की दर से बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी अधिकतर किसानों की फसल खेत में है। इसकी वजह से अभी केंद्र पर भीड़ भी कम है।
उन्होंने किसानों अपील की कि जिस भी किसान को गेहूं बेचना है, वह केंद्र पर पहुंच कर पंजीकरण करा ले। इसी क्रम में हरिहरपुर केंद्र पर शनिवार को ताला लटक रहा था। क्षेत्र के किसान भजुराम, त्रिलोकी, रामकिशन, रामप्रीत आदि लोग केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed