{"_id":"6a41619b4444f9be400828a3","slug":"intense-sunlight-and-occasional-rain-are-taking-a-toll-on-health-khalilabad-news-c-209-1-kld1017-152932-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तेज धूप तो कभी बारिश खराब कर रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तेज धूप तो कभी बारिश खराब कर रही सेहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोसयाबाजार/ मगहर। पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर और बीपी के मरीज ज्यादा आए। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने सेहत की जांच कर दवा दी गई है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
डाॅक्टर निविदिता चौरसिया ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की सुविधा होने के चलते ज्यादा मरीज आए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि 36 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। वहीं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 54 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 22 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह व निशुल्क दवाएं दी की गईं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर अबु सूफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को कुल 54 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, बलगम सहित विभिन्न प्रकार के ब्लड की भी 22 लोगों की जांच कर उनमें निशुल्क दवाएं दी गईं। मौसम का पारा चढ़ जाने के कारण कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी और कभी बारिश हो रही है। ऐसे में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। स्वच्छ साफ पानी पीते रहें। इस समय त्वचा रोग, फेफड़े, शुगर व बीपी के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही त्वचा के मरीज, वायरल फीवर, मियादी बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम, खुजली आदि सहित विभिन्न प्रकार के मरीज इलाज हेतु आ रहे हैं। बच्चों में बुखार, दस्त, छोटी-छोटी फुंसी, खांसी की भी शिकायत आ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गर्मी के कारण जुकाम-बुखार से परेशान थे। चिकित्सक ने जांच कर दवा दी है। उम्मीद है अब आराम मिलेगा।
-प्रिंस, रोसयाबाजार
-- -- -- -
एलर्जी के कारण शरीर में जगह-जगह फफोले पड़ गए हैं। उसी का इलाज कराने अस्पताल में आए हैं। जांच कर दवा दी गई।
-जितेंद्र कुमार, हरिवंशपुर