सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It is necessary to pay Sadaqa-e-Fitr before Eid

Sant Kabir Nagar News: ईद से पहले सदका-ए-फितर अदा करना जरूरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to pay Sadaqa-e-Fitr before Eid
विज्ञापन
सेमरियावां। ईद से पहले सदका-ए-फितर अदा करना जरूरी है। इसकी रकम गरीबों और जरूरतमंदों में बांटनी चाहिए। रमजान के महीने में सदका-ए-फितर हर मुसलमान पर वाजिब है। यह परिवार के सभी सदस्यों की तरफ से दिया जाता है। इसके परिवार के एक सदस्य पर एक किलो 633 ग्राम गेहूं वाजिब है। इसके अलावा मोमिन की हैसियत के हिसाब से जौ, खजूर, किशमिश की मात्रा 3.266 किलोग्राम है। इसके बदले इसकी कीमत भी अदा की जा सकती है।
Trending Videos

सदका-ए-फितर की रकम पहले अपने रिश्तेदार में आस पड़ोस, गरीब, विधवाओं, यतीम जरूरतमंद और मदरसा में दी जा सकती है। आल इंडिया तहफ्फुज-ए-मदारिस के सदर मौलाना नूरूलहुदा कासमी ने बताया कि सदका-ए-फितर वो रकम होती है जो खाते-पीते, साधन संपन्न घरानों के लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दी जाती है हैं। जिसे ईद की नमाज से पहले अदा करना जरूरी होता है। ताकि हर मोमिन ईद की खुशी में शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रमजान में अगर कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और रमजान में रोजा नहीं रख पा रहा है तो उसके लिए कफ्फारा लाजिमी है। इसकी रकम भी फितरे की रकम की तरह अदा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed