पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jan Arogya Mela witnesses surge in seasonal ailments.

Sant Kabir Nagar News: माैसमी बीमारियों का गवाह बना जन आरोग्य मेला

Tue, 07 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela witnesses surge in seasonal ailments.
मगहर में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। इसमें 1085 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवाइयां दी गईं। सांस, पेट, मधुमेह व त्वचा सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित 374 मरीजों को चिकित्सकों ने देखा।
जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1085 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। इसमें 399 पुरुष, 510 महिलाएं तथा 176 बच्चे शामिल रहे। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र औराडांड़ में 21, बखिरा में 27, बूधा कला में 186, चुरेब में 55, दानोकुइयां में 39, देवकली में 28, धनघटा में 16, दुधारा में 58, हाड़ापार में 44, हरिहरपुर में 31, हरैया-मुसहरा में 58, जगदीशपुर में 35 मरीजों का चिकित्सकों द्वारा जांच, उपचार किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में कांशीराम आवासीय काॅलोनी में 92, मगहर में 56, मेंहदूपार में 25, परसा झकरिया में 34, परसा पांडेय में 25, रमवापुर सरकारी में 34, रेवटा में 30, रोसया बाजार में 40, सांड़ेकला में 73 तथा सिक्टहा में 37, खलीलाबाद नगरीय में 28, मेंहदावल नगरीय में 35 (महिला-पुरुष) मरीजों ने जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लिवर के 41, श्वांस के 92, उदर के 112, मधुमेह के 105, त्वचा के 167, टीवी संभावित 06, एनीमिया के दो, हाइपरटेंशन के 88 सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित 374 मरीजों को चिकित्सकों द्वारा देखा गया। रोसयाबाजार संवाद के अनुसार पौली क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर और बीपी के मरीज आए।

डाॅक्टर निविदिता चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दिन मरीजों की संख्या रोज से ज्यादा हो जाती है। यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की सुविधा होने लगती तो और ज्यादा मरीज आते। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 40 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed