{"_id":"6a78cc983fb9544a0202a3f5","slug":"married-woman-dies-in-dhanghata-fir-lodged-against-seven-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155326-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनघटा में विवाहिता की मौत, सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनघटा में विवाहिता की मौत, सात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। क्षेत्र के परशहरपूर्वी गांव निवासी 28 वर्षीय विवाहिता की शनिवार देर शाम मौत हो गई। शव का बगैर मायके के लोगों को सूचित किए अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में सात ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतका की मां रीता राजभर निवासी बस्ती का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी करिश्मा की शादी 2024 में धनघटा थाना क्षेत्र के परशहरपूर्वी गांव निवासी पवन के साथ की थी। शादी में दान-दहेज भी दिया गया था। उसके बाद भी करिश्मा के ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया करते थे। जिसकी शिकायत बेटी बार-बार मायके के लोगों से किया करती थी। इस बात को लेकर दो-चार बार करिश्मा के ससुराल के लोगों को समझाया बुझाया गया लेकिन वह लोग अपनी आदत से बाज नहीं आए।
दहेज के लिए करिश्मा को शनिवार के दिन उसके पति, जेठ, जेठानी, सास, ससुर, ननद आदि लोग मिलकर मार डाले और उसकी लाश को आनन फानन में जला दिए। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति, सास, ननद, जेठ, जेठानी आदि के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।