सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mother Files FIR Against Son and Daughter-in-Law Over Land Dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मां ने बेटे-बहू पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mother Files FIR Against Son and Daughter-in-Law Over Land Dispute
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के फरेंदिंया गांव में जमीन विवाद का मामला सामने आया। पुलिस ने मां की तहरीर पर उसके बेटे व बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता प्रेमा देवी ने बताया कि उनका लड़का सुनील शराब पीने का आदी है। आए दिन जमीन को लेकर उनको गालियां देने के साथ ही मारपीट व जान से मारने की धमकी देता है। 28 फरवरी की रात लगभग 8:00 बजे वह सड़क की जमीन को अपने नाम बैनामा करने की बात को लेकर उनके तैयार न होने पर ईंट पत्थर फेंकने लगा। बचाव में आए दूसरे बेटे विपिन को सुनील व उसकी पत्नी बबिता ने गालियां देते हुए मारापीटा। मारपीट में विपिन का हाथ टूट गया। वहां से जाते समय दूसरे बेटे की बाइक व टेंपो क्षतिग्रस्त कर दिया। रात में उनके व दूसरे बेटे के द्वारा तैयार की गई फसल भी तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed