{"_id":"69c17e47e28024d2bd0e14f6","slug":"no-ultrasound-test-at-chc-patients-upset-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147964-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच नहीं, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच नहीं, मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली का हाल, निजी अस्पताल में कराना पड़ रहा इलाज
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाहर में स्थित अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी संचालक मरीजों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। करीब 4 लाख आबादी के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा सीएचसी पर है।
सोमवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर आए मरीज राम रतन, प्रभावती देवी, मेवालाल, रामकरन, इस्रावती, मुनक्का, कमला, निर्मला आदि का कहना था कि मौसम बदलने के बाद सर्दी जुकाम और बुखार से 3 दिन से पीड़ित हैं। इसके इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए हुए हैं। पेट दर्द से परेशान प्रभावती, सीताराम आदि ने बताया कि पेट दर्द की दवा के लिए डॉक्टर से मिले तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है।
अल्ट्रासाउंड की मशीन अस्पताल में है ही नहीं इस कारण बाहर जाकर 800 रुपये देने के बाद अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। कुछ दवाएं अस्पताल में मिल जा रही हैं लेकिन कुछ दवाई बाहर जाकर मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ता है। मरीजों का कहना था कि एक्स-रे मशीन अस्पताल में लग गई तो आसानी के साथ एक्स-रे हो जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र चौधरी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अधिकतर दवाएं अस्पताल से ही मरीजों को दी जाती है।
Trending Videos