{"_id":"69d549eead40e44683072c09","slug":"nominated-members-were-administered-the-oath-of-office-and-secrecy-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-148768-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मनोनीत सभासदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मनोनीत सभासदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
मेंहदावल में शपथ ग्रहण करते सभासद। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। नगर पंचायत के साथ धर्मसिंहवा, बेलहरकला के मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील सभागार मेंहदावल में आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह में नगर पंचायत मेंहदावल, धर्मसिंहवा और बेलहरकला के सभासदों को उप जिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प लिया।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायतों का विकास ही क्षेत्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभासदों से पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
शपथ लेने वालों में बेलहरकला से प्रेमलता राय, हरिप्रसाद गौड़ व महेंद्र निषाद, धर्मसिंहवा से राजू पांडेय व चंद्रभान निषाद तथा मेंहदावल से बीमा शुक्ला, सुशीला पाठक व अतुल सिंह शामिल रहे।
-- --
बखिरा में भी दिलाई गई शपथ
तिघरा। नगर पंचायत बखिरा में मंगलवार को शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दो नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, जबकि एक सदस्य के नाम में त्रुटि होने के कारण उनका शपथ ग्रहण नहीं हो सका। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सदर अरुण कुमार ने नवल किशोर त्रिपाठी और दिवाकर निषाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं शासन द्वारा जारी सूची में फूलमती जायसवाल का नाम पति बृज बिहारी के साथ वार्ड नंबर-6 बूंदीपार निवासी के रूप में दर्ज है, जबकि फूलमती जायसवाल के पति का नाम पारस जायसवाल है, और वह वार्ड नंबर-1 की निवासी हैं।
दूसरी ओर बृज बिहारी वार्ड नंबर-6 बूंदीपार के निवासी बताए जा रहे हैं। नाम में इस असमंजस के कारण फूलमती जायसवाल का शपथ ग्रहण नहीं हो सका। कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने दोनों नवनियुक्त नामित सभासदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।