फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pickup truck overturns; driver injured.

Sant Kabir Nagar News: पिकअप पलटी चालक घायल

Mon, 03 Aug 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck overturns; driver injured.
सांथा। मेंहदावल मार्ग पर करमाकला मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आई हैं। मेंहदावल निवासी चालक मुबाशिर पिकअप में सर्फ लादकर बांसी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह सांथा-मेंहदावल मार्ग पर करमाकला मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से ओवरटेक कर रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में गाड़ी से उसका नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed