फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Nursing student's body found in rented room; murder alleged.

Sant Kabir Nagar News: नर्सिंग की छात्रा का किराए के कमरे में मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 03 Aug 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nursing student's body found in rented room; murder alleged.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोरखल मोहल्ले में किराए के कमरे में रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रही 24 वर्षीय युवती की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती को उसकी सहेली जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां ने उसकी सहेली व एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सोनम (24) पुत्री नंदलाल, निवासी हैंसर बाजार थाना धनघटा के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच वर्षों से घोरखल मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। उसी मकान में उसकी सहेली भी अलग कमरे में रहती थी। करीब तीन महीने पहले उसकी छोटी बहन सोनाक्षी भी उसके साथ रहने आई थी लेकिन चार दिन पहले किसी आवश्यक कार्य से गांव चली गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर रात मृतका के सहेली का फोन आया कि सोनम की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उसने बताया कि एंबुलेंस से सोनम को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है और परिवार के लोग सीधे अस्पताल पहुंच जाएं। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल से घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि जिला अस्पताल से मिले मेमो में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई गई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
उधर, मृतका के परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी ने उनकी बेटी की हत्या कर भाग गया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य परिस्थिति में युवती की मौत हुई है। वहीं परिजनों के हत्या के आरोप के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed