{"_id":"6a6f90828af38c9e5f09a214","slug":"persons-with-disabilities-will-undergo-examination-for-the-certificate-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-154872-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांगों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांगों की होगी जांच
Mon, 03 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर/मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को अब दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर खलीलाबाद को छोड़कर अन्य आठ विकासखंडों के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में मेडिकल एसेसमेंट शिविर लगाए जा रहे हैं।
इन शिविरों में 1923 दिव्यांग बच्चों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह आगामी पांच सितंबर तक चलेगा। जिले में समेकित शिक्षा योजना के तहत 1923 दिव्यांग छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि खलीलाबाद में 30 जुलाई को ही कैंप लगा था। कैंप में श्रवण समस्या संबंधित चिकित्सक के नहीं आने से श्रवण बाधित वाले बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो सका।
शेष अन्य बच्चों का परीक्षण हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रमाणपत्र बनने के बाद पात्र बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। संवाद