{"_id":"69c182ad0443165ec30011fe","slug":"one-arrested-for-cultivating-opium-nine-kg-plants-recovered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147931-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अफीम की खेती करते एक गिरफ्तार, नौ किलो पौधे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अफीम की खेती करते एक गिरफ्तार, नौ किलो पौधे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत गांव का मामला, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
महुली। क्षेत्र के बसियाजोत गांव में पुलिस ने सोमवार को अफीम की खेती करते अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया है।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के बसियाजोत गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती करने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम के साथ छापा मारा गया। मौके पर 8 किलो 800 ग्राम अफीम की फसल बरामद हुई। जांच में पाया गया कि बसियाजोत गांव निवासी अब्दुल रहीम अपने घर के सामने खेत में अवैध तरीके से अफीम की खेती कर रहा था। सोमवार को सुबह नौ बजे छापा मारकर अफीम के हरे पौधों के साथ ही कुछ सूखे डंठल बरामद किए गए।
एसओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके थाना महुली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
फरवरी में कई स्थानों पर पकड़ी जा चुकी है अफीम की खेती
जिले में इसके पहले भी कई स्थानों पर अवैध अफीम की खेती पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने 9 से 28 फरवरी के बीच में बेलहरकला क्षेत्र के लोहरसन गांव से अफीम की खेती पकड़ी थी, जहां से बड़ी मात्रा में अफीम के हरे पौधे बरामद हुए थे। वहीं, कोतवाली खलीलाबाद के गंगौली गांव में छापेमारी के दौरान अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ था। इसके अलावा, धर्मसिंहवा में भी अफीम के पौधे बरामद किए गए थे। बखिरा के पौनी गांव में भी अफीम की खेती पकड़ी गई थी, जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
Trending Videos