सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Online monitoring of school vehicles will be done, portal launched

Sant Kabir Nagar News: स्कूली वाहनों की होगी ऑनलाइन माॅनीटरिंग, पोर्टल लांच

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Online monitoring of school vehicles will be done, portal launched
विज्ञापन
वाहनों की सुरक्षा व वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर
Trending Videos


विद्यालय प्रबंधन को पोर्टल पर अपलोड करना होगा वाहनों का विवरण
संतकबीरनगर। जनपद में स्कूली वाहनों की अब आनलॉइल माॅनीटरिंग होगी। इसके लिए विभाग की तरफ से यूपी इंट्रीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी ) लांच किया गया है। इसके माध्यम से वाहनों की सुरक्षा, निगरानी व वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन को उक्त पोर्टल पर वाहन से संबंधित सभी विवरण अपलोड करना होगा।
एआरटीओ कार्यालय के मुताबिक जनपद में 846 स्कूल वाहन का पंजीकरण विभाग में 26 मार्च तक हुआ है। इनमें से 37 वाहन अपनी 15 वर्ष की निर्धारित आयु पूरी कर चुके हैं। ऐसे में तमाम स्कूल वाहन जो मानक के अनुरूप नहीं हैं, इसके बाद भी वाहनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल वाहनों की निगरानी के लिए विभाग की तरफ से एक पोर्टल तैयार किया गया है, जिस पर विद्यालय प्रबंध तंत्र लॉगिन करके स्टेप बाई स्टेप स्कूल वाहन से संबंधित समस्त सूचना अपलोड करेगा। स्कूल वाहन से संबंधित सभी छह स्टेप की सूचना अपलोड होने के बाद संबंधित स्कूल वाहन की माॅनीटरिंग व निगरानी ऑनलाइन होने लगेगी।
--------------------------
ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे होगा काम
एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार upisvmp.com पोर्टल पर स्कूलों के लिए लॉगिन और प्रोफाइल बनाया जाएगा।
1. लॉगिन प्रबंधन:
- स्कूल मैनेजमेंट विकल्प चुनें।
- यू-डायस कोड दर्ज करें।
- डिफ़ॉल्ट पासवर्ड `UPisvmp@123#` दर्ज करें।

- पासवर्ड बदलें।
- फिर से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पेज दिखाई देगा।

2. स्टेप 1 - प्रोफाइल मैनेजमेंट
- प्रोफाइल मैनेजमेंट पर क्लिक करें।

- दाएं हिस्से में प्लस (+) आइकन पर क्लिक करके प्रोफाइल जोड़ें।
- जिला नाम, ब्लॉक नाम, पुलिस स्टेशन, स्कूल का पूरा पता और छात्रों की कुल संख्या भरें।
- डेटा सेव करें।

3. स्टेप 2 - ट्रांसपोर्ट नोडल ऑफिसर
- ट्रांसपोर्ट नोडल ऑफिसर सेक्शन में जाएं।

- नोडल ऑफिसर का नाम, पद, मोबाइल नंबर, पता और आधार नंबर दर्ज करें।

- आधार प्रमाणपत्र अपलोड करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।

4. स्टेप 3 - व्हीकल मैनेजमेंट
- व्हीकल मैनेजमेंट पर क्लिक करें।

- प्लस (+) आइकन पर क्लिक करके वाहन पंजीकृत करें।

- वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और वाहन सर्वर से डेटा फेच करें।
- परमिट और आरसी की वैधता भरें और संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- नेक्स्ट पर क्लिक करें।

5. स्टेप 4 - ड्राइवर विवरण
- ड्राइवर का डीएल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सारथी बटन से डेटा फेच करें।
- ड्राइवर का मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र विकल्प चुनें और आवश्यक प्रक्रिया करें।
- ड्राइवर की फोटो और कैरेक्टर वेरिफिकेशन रिपोर्ट अपलोड करें।

6. स्टेप 5 - अंतिम सबमिट
- सुरक्षा उपकरणों के विकल्प चुनें।
- अंतिम सबमिट बटन पर क्लिक करें।

नोट: इंटरनेट स्पीड तेज होनी चाहिए।
--------------------------
विभाग की तरफ से यूपी इंट्रीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी ) लांच किया गया है। इससे स्कूली वाहनों की निगरानी करना काफी आसान हो जाएगा।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed