सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Physical Altercation Over Land Dispute; FIR Registered Against Four Brothers

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में मारपीट, चार सगे भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Physical Altercation Over Land Dispute; FIR Registered Against Four Brothers
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के छपरा मगर्वी गांव में पांच अप्रैल को जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। इसमें एक पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने दूसरे पक्ष के चार सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ उसकी जांच करने घटना के दिन ही तहसीलदार और लेखपाल मौके पर गए थे। उनके लौटते ही घटना हो गई।
Trending Videos


रईस अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ का आरोप है कि उनसे और जमशेद आलम से जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा है। पांच अप्रैल को तहसीलदार और लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद लौट गए। तहसीलदार के लौटने के बाद ही विपक्षी एकजुट होकर उनको और उनकी पत्नी तथा घर की अन्य महिलाओं को मारने-पीटने लगे। लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में जमशेद आलम, समीउल्लाह, मुजीबुल्लाह और जीशान के विरुद्ध मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed