सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Police nabbed two thieves, solved three cases

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, तीन मामलों का खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police nabbed two thieves, solved three cases
विज्ञापन
- कोतवाली पुलिस ने डड़वा नहर पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
Trending Videos


संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रविवार देर शाम डड़वा नहर पुलिया के पास से दो चोराें को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। चोरों की पहचान आशुतोष राना निवासी गांधीनगर व सुरेंद्र निवासी एनडी पांडेय गली थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बैटरी, एक गैस सिलिंडर, 1130 रुपये व एक बाइक भी बरामद की है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 16 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारुम लुदिया का ताला तोड़कर रात में गैस सिलिंडर, बच्चों के खेलने का सामान, कुछ बर्तन और राशन आदि की चोरी की थी। उनके पास से 1130 रुपये बरामद हुए हैं, वह खर्च करने के बाद के हैं। इस मामले में प्रधानाचार्य ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 11 मार्च को पहले नवीन सब्जी मंडी से एक टेंपो से सुरेंद्र ने एक बैटरी चोरी की थी और आशुतोष दूर से आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। इस मामले में प्रवीन मौर्या निवासी पचपेड़वा थाना कोतवाली खलीलाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं, 22 मार्च को उन दोनों ने मिलकर रगड़गंज में लगे मोबाइल टाॅवर से दो बैटरी चोरी की थी। वह दोनों लोग गैस सिलेंडर व बैटरियों को बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। टेक्नीशियन चंद्र प्रकाश सिंह ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी।
बरामद बाइक के बारे में पूछने पर आशुतोष ने बताया कि मोटरसाइकिल उसके पिता की है, जिसका इस्तेमाल चोरी का माल बेचने में करते हैं। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed