सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan, who was riding a bike, died after being hit by a car.

Sant Kabir Nagar News: कार ने बाइक सवार प्रधान को मारी टक्कर, मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Pradhan, who was riding a bike, died after being hit by a car.
विज्ञापन
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रैना पेपर मिल के पास हाईवे पर हुआ हादसा
Trending Videos

मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम
संतकबीरनगर/ मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रैना पेपर मिल के पास रविवार की रात बाइक सवार ग्राम प्रधान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हकें जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भिजवाया।
चिकित्सक द्वारा रेफर करने के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी स्थिति गंभीर होने पर फिर जिला चिकित्सालय लौट आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार सवारों को कोई चोट नहीं आई है। जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि रविवार को रात लगभग 10:30 बजे के आसपास नेशनल हाईवे स्थित रैना पेपर मिल पर बने कट के पास एक दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके बाद एसआई महेश्वर चौधरी को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि ग्राम प्रधान बरकत अली पुत्र अजीज उम्र लगभग 52 वर्ष ग्राम भरपुरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद बाइक लेकर खलीलाबाद से नेशनल हाइवे के रास्ते बनकटवा के लिए जा रहे थे। रैना पेपर मिल कट के पास लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार प्रधान बरकत अली गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आसपास के लोगों के सहयोग से घायल बरकत अली को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भिजवाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जा रहे थे। इसी बीच तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर फिर से संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-----------------
ग्राम प्रधान की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा
-खलीलाबाद के मीट मंडी स्थित प्रधान के मकान पर लगी रही शुभचिंतकों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के भरपुरवा के ग्राम प्रधान रहे बरकत अली की सड़क हादसे में हुई मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि उनके खलीलाबाद शहर के मीट मंडी स्थित मकान पर शुभचिंतकों के आने जाने का सिलसिला लगा है। लोग उनकी असामयिक मृत्यु पर काफी गमगीन नजर आ रहे हैं।
गांव के अबरार खान ने बताया कि प्रधान बरकत अली बहुत ही मृदुभाषी थे। सबके सुख-दुख में खड़े मिलते थे। उनकी अचानक दुर्घटना में मौत से गांव के लोग सदमे में हैं। उनके तीन पुत्र व पांच पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा पुत्र आजम खान, मेहताब खान और सबसे छोटा महफूज खान हैं। जिनमें महफूज की शादी करनी बाकी है। एक पुत्री की भी शादी करनी शेष है।
दुर्घटना में मौत की सूचना के बाद उनके बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आवास पर पहुंचकर लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।
------------------
प्रधान की मौत के मामले में भतीजे की तहरीर पर प्राथमिकी

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाने की पुलिस ने हादसे में प्रधान की मौत के मामले में भतीजे की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जा रहा है कि कार सवार महराजगंज के रहने वाले हैं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित हजरत अली खान ने बताया कि उनके बड़े पिता बरकत अली पांच अप्रैल को मगहर की तरफ जा रहे थे। रैना पेपर मिल के पास पहुंचते ही कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जाते समय मगहर के पास उनकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed