पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pump house to be built in Mehdawal; pipeline to be laid for drinking water.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में बनेगा पंप हाउस, पेयजल के लिए बिछेगी पाइपलाइन

Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pump house to be built in Mehdawal; pipeline to be laid for drinking water.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत के मंझरिया तिवारी वार्ड के दो मोहल्लों में दो करोड़ 14 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें पाइपलाइन, पंप हाउस व छोटी पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सीसी रोड व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य भी होगा। दोनों विकास कार्य वार्ड के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगे।
नगर पंचायत का वार्ड संख्या-11 मंझरिया तिवारी के टोला मिश्रवलिया में एक करोड़ की लागत से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल योजना के तहत पंप हाउस का निर्माण होना है। वहीं एक छोटी पानी की टंकी बनाई जाएगी। वार्ड में पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी। सभासद के प्रस्ताव तथा नगर पंचायत प्रशासन की पहल पर स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा वार्ड के सभासद संदीप मणि त्रिपाठी के प्रस्ताव पर अछिया टोले पर दो सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। अछिया निवासी कैलाश के घर से अछिया संपर्क मार्ग तक सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके निर्माण पर 54 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि एक पुलिया से आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। जिस पर 60 लाख रुपये व्यय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीन विकास कार्यों पर कुल दो करोड़ 14 लाख रुपये खर्च होंगे। सभासद संदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि तीनों विकास कार्य वार्ड के चौमुखी विकास का खाका खीचेंगे। विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही दोनों मोहल्ले में विकास कार्य जमीन पर दिखाई देगा। जहां एक तरफ वार्ड के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, वहीं शुद्ध पेयजल योजना से लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed