फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Refusal to return pledged chain; FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: गिरवी रखी चेन लौटाने से किया इंकार, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 10 Aug 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Refusal to return pledged chain; FIR registered.
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के भिटिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने सूद पर रुपये देने वाले दुकानदार पर सोने की चेन गिरवी रखने के बाद रकम और ब्याज वापस करने पर भी चेन नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चेन मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। भिटिया निवासी सूरज ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे 25 हजार रुपये की जरूरत थी। उसने गांव के ही गुड्डू वर्मा से ब्याज पर रुपये मांगे। आरोप है कि गुड्डू ने बिना गिरवी के रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद सूरज ने करीब 15 ग्राम 27 मिलीग्राम वजन की सोने की चेन गिरवी रखकर 25 हजार रुपये लिया। आरोप है कि रुपये देते समय उसे कोई पक्की रसीद नहीं दी गई।
विज्ञापन

परिवादी के अनुसार, उसने बाद में मूलधन और ब्याज की रकम वापस कर दी और सोने की चेन मांगी। आरोप है कि विपक्षी चेन लौटाने में टालमटोल करने लगा। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed