{"_id":"6a84a6c87b03c17db60e130b","slug":"resentment-among-panchayat-assistants-over-being-assigned-additional-work-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155751-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अतिरिक्त कार्य कराने पर पंचायत सहायकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अतिरिक्त कार्य कराने पर पंचायत सहायकों में आक्रोश
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपते पंचायत सहायक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां के पंचायत सहायकों ने पशुपालन विभाग के (पीएनओ) एनडीएलएम आईडी व अन्य अतिरिक्त कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने कहा कि वे पहले से ही अपने मूल विभागीय कार्यों में व्यस्त हैं। इसके बावजूद बिना अतिरिक्त मानदेय और पर्याप्त प्रशिक्षण के अन्य विभागों के कार्य कराए जा रहे हैं।
पंचायत सहायकों ने बताया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर शासन की प्राथमिक योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड (ई-केवाईसी), फैमिली आईडी, ऑनलाइन सेवाएं और ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रहे हैं। ऐसे में पशुपालन विभाग (एनडीएलएम) के कार्यों का अतिरिक्त दायित्व दिए जाने से उनके मूल कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन रही है।
पंचायत सहायकों का कहना है कि बिना किसी अतिरिक्त मानदेय और तकनीकी प्रशिक्षण के पशुपालन विभाग का कार्य सौंपना न्याय संगत नहीं है।
उन्होंने मांग की कि पंचायत सहायकों को पशुपालन विभाग (एनडीएलएम आईडी) से संबंधित कार्यों से मुक्त रखा जाए और इस संबंध में उन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त दबाव न बनाया जाए।