{"_id":"6a84a834975959a4960eda37","slug":"teachers-apprised-of-the-importance-of-shree-anna-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155763-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों को बताया श्रीअन्न का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों को बताया श्रीअन्न का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को विद्यालयों के शिक्षकों के लिए श्रीअन्न (मोटे अनाज) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रीअन्न के पोषण एवं स्वास्थ्य लाभ, इसकी खेती की उन्नत तकनीक तथा दैनिक आहार में इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को श्रीअन्न की उपयोगिता से अवगत कराना रहा ताकि वे विद्यालयों में बच्चों और अभिभावकों के बीच मोटे अनाज के पोषण महत्व की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।
प्रशिक्षण के दौरान जिले से नोडल बनाए गए वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए भृगुमणि त्रिपाठी ने
बताया कि श्रीअन्न पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसके अलावा शिक्षकों को श्रीअन्न की खेती की आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई। सहायक विकास अधिकारी कृषि राकेश कुमार सोनी और पीपीएस शेषमणि वर्मा ने प्रशिक्षण में उपस्थित होकर शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने श्रीअन्न को दैनिक आहार में शामिल करने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की सहभागिता रही। प्रशिक्षकों ने कहा कि विद्यालय बच्चों में स्वस्थ खानपान की आदतें विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। संवाद