{"_id":"6a84a5fe07ee366f110fdc98","slug":"people-were-troubled-by-the-humid-heat-due-to-the-lack-of-rain-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155774-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन
उमस के चलते सिर ढक कर जातीं युवतियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इस बीच उमस भरी गर्मी के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के चलते लोग पसीने से लथपथ रहे। अभी आगे भी उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होगी लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। पंखा, कूलर भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। लोग गर्मी से दिनभर परेशानी झेलते रहे। दूसरी तरफ बारिश न होने से किसान भी आसमान निहार रहे हैं। वजह यह है कि धान की फसल को प्रतिदिन पानी की जरूरत है।
कुछ लोग निजी संसाधनों से फसल की सिंचाई कर रहे हैं लेकिन उसमें उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान दशरथ यादव, राम मिलन आदि ने बताया कि फसल में प्रतिदिन पानी की जरूरत है लेकिन अच्छी बारिश न होने से फसल बचाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो लागत बढ़ जाएगी और खेती घाटे की सौंदा साबित होगी।
विज्ञापन
0000000000000000000
मौसम में बदलाव हुआ है और बारिश की संभावना बनी हुई है। उम्मीद है कि अगले दो दिन अच्छी बारिश हो। इससे फसल को फायदा होगा और उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या