सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Residential hut burnt to ashes due to fire in Pachdeuri

Sant Kabir Nagar News: पचदेउरी में आग से रिहायशी झोपड़ी जलकर राख

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Residential hut burnt to ashes due to fire in Pachdeuri
पचदेउरी गांव में रिहायशी झोपड़ी जलकर राख
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरी गांव में शनिवार की रात एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग से 20 हजार नकदी समेत पांच बकरी, अनाज, कपड़ा, जेवर आदि राख हो गया।
Trending Videos

पचदेउरी गांव के मेवालाल पुत्र जोखन की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से रात लगभग दो बजे आग लग गई। मेवालाल, पत्नी और बेटी झोपड़ी में सो रहे थे। आग की लपटें देखकर गुहार लगाई। गांव वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा बीस हजार नकदी, पांच बकरी, ज़ेवर, अनाज, कपड़ा सब कुछ जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेवालाल ने बताया कि मई में पुत्र मंजीत का विवाह तय है। शादी के लिए कपड़ा खरीदकर रखा था वह भी राख हो गया। बीस हजार नकदी एक व्यक्ति से विवाह के लिए शनिवार को ही उधार ली थी, वह भी राख हो गई। आग से सब कुछ बर्बाद हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल मुंद्रिका चौधरी ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट खलीलाबाद तहसीलदार को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed