{"_id":"69b326b17ee2e363000caf62","slug":"road-accident-victim-dies-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-147357-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर में बुधवार को शाम मार्ग दुर्घटना में घायल की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रामकेवल पांडेय निवासी कुसमौल थाना सहजनवां गोरखपुर ने बताया कि उनके भाई रामभजन 11 मार्च को निजी काम से खलीलाबाद की तरफ आ रहे थे। शाम चार बजे के आसपास मगहर दुर्गा मंदिर तिराहा हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे भाई को काफी गंभीर व प्राणघातक चोट आई। आसपास के लोगों ने उनको गंभीर रूप से घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक की टीम ने हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां जाने के बाद डॉक्टर ने जांच के बाद भाई को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि परिजन गोरखपुर से शव लेकर आने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिसके बाद शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos