सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways bus carrying examinees attacked, glass broken

Sant Kabir Nagar News: परीक्षार्थियों को ले जा रही रोडवेज बस पर हमला, शीशा तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus carrying examinees attacked, glass broken
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के नेशनल हाईवे स्थित डीघा में गोरखपुर से अमेठी जा रही रोडवेज बस पर सोमवार को कुछ लोगों के हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बाईपास पुल के नीचे की बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
तहरीर के अनुसार गोरखपुर डिपो की बस के चालक सुरेश भारती निवासी ग्राम कूड़ी थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर और परिचालक सुखदेव प्रसाद मौर्य परीक्षार्थियों को लेकर अमेठी जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में खलीलाबाद शहर के डीघा बाईपास ओवरब्रिज के नीचे शेषनाथ यादव और विनोद नामक दो व्यक्ति बस के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक द्वारा उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहने पर दोनों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक ने चालक की ओर का आगे का शीशा तोड़ दिया और चालक-परिचालक को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना खलीलाबाद में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम को आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed