सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'School Chalo Abhiyan': Efforts to bring children into the educational mainstream intensify.

स्कूल चलो अभियान : बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद तेज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
'School Chalo Abhiyan': Efforts to bring children into the educational mainstream intensify.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में नामांकन कराने के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू की जा रही है। शिक्षा का महत्व बताने के लिए अधिकारी और शिक्षक बच्चों को प्रोत्साहित करने के तहत विद्यालयों में बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा और घरों पर जाएंगे व प्रेरित कर उनका नामांकन कराएंगे।
Trending Videos

जिले में 1246 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। इनमें करीब एक लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। पिछले वर्ष के छात्र नामांकन को बनाए रखने के साथ ही अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में स्कूल चलो अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ गत वर्ष की तरह अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने के लिए शिक्षक उनके घर जाएंगे, साथ ही बीईओ भी गांव का रुख करेंगे। वहां जाकर अभिभावकाें को बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए जागरूक करेंगे। स्कूलों पर बच्चों को प्रमाणपत्र देने के साथ अच्छा अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनको शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल रहने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि गत वर्ष अभियान चलाकर बच्चों का प्रवेश कराया था। गांवों में जाकर प्रेरित करने का कार्य अभियान के दूसरे फेज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed