{"_id":"69b3279320d34cb322004205","slug":"self-realization-is-found-in-the-pastimes-of-lord-krishna-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147348-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण की लीलाओं में है आत्मदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण की लीलाओं में है आत्मदर्शन
विज्ञापन
खलीलाबाद के गोला बाजार में चल रहे भागवत कथा सुनने को लगी भीड़-स्रोत आयोजक
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गोला बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के बगल में चल रही भागवत कथा में बृहस्पतिवार को आचार्य अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब-जब संसार में अत्याचार बढ़ता है। तभी अधर्म को समाप्त करने के लिए भगवान जन्म लेकर धर्म की स्थापना करके वेद, शास्त्र, संतों, महापुरुषों की रक्षा करते हैं। जन्म जन्मांतर, कल्प कल्पतर, युगांतर के वरदानों को सत्य करने के लिए द्वापर के अंत में लीला पुरुषोत्तम बिहारी श्रीकृष्ण का अवतार होता है।
कथा वाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं जीव को आनंद मग्न करने जीवन को उत्साह से परिपूर्ण करती है। जो तन्मयता का दान करे उसी का नाम लीला है। श्रीकृष्ण की हर एक लीलाओं में आत्मदर्शन भरा है। माखन चोरी लीला गोपियों के विशुद्ध मन को चुराना ही माखन चोरी लीला है।
उन्होंने कहा कि हर एक इंद्रियों से जो श्रीकृष्ण रसका पान करती है। उन्हीं का नाम गोपी है। उन्होंने गिरिराज गोवर्धन का तात्विक विवेचन करते होते कहा कि जो इंद्रियों का वर्धन करे उसी का नाम गोवर्धन है। श्रीकृष्ण गोवर्धन पूजा कराकर प्रकृति को पूजा का संदेश देते हैं। अतुल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कल कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का वर्णन किया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से श्रीकृष्ण की बरात निकाली जाएगी।
कथा स्थल पर भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, कुसुम देवी, नंदलाल कसौधन, सुप्रिया गुप्ता, दिव्या, रत्ना गुप्ता, सन्नो गुप्ता, पार्वती गुप्ता, दुर्गा कशौधन, सलोनी, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि, कपीश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

खलीलाबाद के गोला बाजार में चल रहे भागवत कथा सुनने को लगी भीड़-स्रोत आयोजक- फोटो : Samvad