{"_id":"6a6b938e272168b23908d9cf","slug":"substance-abuse-among-the-youth-shows-no-signs-of-abating-enforcement-measures-prove-ineffective-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154693-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवाओं में नहीं थम रही नशाखोरी, कार्रवाई भी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवाओं में नहीं थम रही नशाखोरी, कार्रवाई भी बेअसर
Thu, 30 Jul 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई के बावजूद युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय बनी हुई है। किशोर और युवा गलत संगत में पड़कर शराब समेत अन्य मादक पदार्थों की गिरफ्त में आ रहे हैं। हालत यह है कि पुलिस की लगातार धरपकड़ और कानूनी कार्रवाई के बाद भी नशे का कारोबार पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है।
पिछले कुछ समय में जिले की पुलिस ने स्मैक तस्करों के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। इसके बावजूद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े धंधेबाज नए तरीकों से युवाओं तक पहुंच बना रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि अधिकतर किशोर शुरुआत में दोस्तों के दबाव या शौक के कारण नशे का सेवन करते हैं। धीरे-धीरे यही शौक लत में बदल जाता है और फिर वे अपराध की भी दुनिया की ओर बढ़ने लगते हैं। परिवारों की अनदेखी और सामाजिक जागरूकता की कमी भी इस समस्या को बढ़ाने वाले प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है कि यदि उनके आसपास नशे के कारोबार की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों का मानना है कि केवल पुलिस कार्रवाई से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। अभिभावकों, विद्यालयों और समाज को भी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना होगा। समय रहते सही मार्गदर्शन और निगरानी से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सकता है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने की है कार्रवाई
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कटहरिया पुलिया के पास से छोटी सरौली निवासी अभिषेक जायसवाल को 1.2 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसी तरह खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में डड़वा नहर के पास चेकिंग के दौरान अजय कुमार नामक युवक को 1.3 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दबोच लिया है। वहीं दुधारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुधारा पुलिया के पास से एक संदिग्ध आरोपी अख्तर हुसैन उर्फ शाहरुख को 1.4 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।