फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three sentenced for disobeying orders and polluting the environment

Sant Kabir Nagar News: आदेश की अवहेलना और वातावरण प्रदूषित करने पर तीन को सजा

Thu, 30 Jul 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 30 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three sentenced for disobeying orders and polluting the environment
संतकबीरनगर। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत सरकारी आदेश की अवहेलना कर वातावरण प्रदूषित करने के मामले में ग्राम न्यायालय मेंहदावल ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने सभी दोषियों को न्यायालय उठने तक की न्यायिक अभिरक्षा तथा प्रत्येक पर 700-700 रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माना जमा न करने पर एक-एक दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामला थाना बखिरा क्षेत्र का है। हल्का लेखपाल राजेश कुमार ने 14 नवंबर 2020 को महला पसाई लदवा गांव निवासी वफाहुदा, नुरुलहुदा और उबैदुर्रहमान के खिलाफ सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए वातावरण को गंदा करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

तत्कालीन विवेचक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रभावी पैरवी की, जिसके आधार पर ग्राम न्यायालय मेंहदावल ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए न्यायालय उठने तक की न्यायिक अभिरक्षा और अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed