{"_id":"69e6650bb1add08053023629","slug":"temperature-crosses-41-degree-celsius-people-troubled-by-heat-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149399-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, गर्मी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार, गर्मी से लोग परेशान
विज्ञापन
तेज धूप के चलते सड़क पर निकले लोग परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। सुबह से ही तेज धूप होने से लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। गर्मी को देखते हुए स्कूलों में कक्षा-एक से आठ तक के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।
प्रशासन हीट वेव को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है, जबकि अस्पतालों में हीट वेव से बचाने के लिए कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। अप्रैल की शुरुआत में हुई हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब पारा लगातार चढ़ रहा है। सोमवार को जहां न्यूनतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसका असर यह रहा कि 10 बजे के बाद ही सड़कों पर लोगों की भीड़ कम होने लगी। दोपहर करीब 12:00 बजे प्रमुख सड़कों पर भीड़ काफी कम हो गई। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम आलोक कुमार ने स्कूलों में कक्षा-एक से आठ तक के समय में परिवर्तन कर दिया है। परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होने शुरू हो गए हैं।
हीट वेव के चलते लोग काफी परेशान हैं, और घरों में रहने को मजबूर हैं। जिनको बहुत जरूरी है, वह निकले पर मुंह पर गमछा बांधकर ही निकले और काम खत्म होते ही घर लौट गए।
जिला अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी में कोल्ड वार्ड तैयार कर लिया गया है। साथ ही लोगों को हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
00000000000000000
सूखे पड़े हैं ताल-पोखरे, पशु पालकों की बढ़ी परेशानी
पारा चढ़ने के साथ ही जहां लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं पशु पालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। वजह यह है कि ताल-पोखरे सूख गए हैं। पशु पालन पशुओं को चराने के लिए ले जा रहे हैं, लेकिन पानी की समस्या के चलते पशु बेहाल हो जा रहे हैं। हालांकि एडीएम जय प्रकाश ने गर्मी को देखते हुए ताल- पोखरों को भरवाने के निर्देश दिए हैं।
00000000000000000000
हीट वेव को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। अस्पतालों में कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही दवा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी गई है। लोगों को हीट वेव से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X