सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The bridge built on the Kevnaiya drain did not have an approach.

Sant Kabir Nagar News: केवनईया नाले पर बने पुल का नहीं बना एप्रोच

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The bridge built on the Kevnaiya drain did not have an approach.
विज्ञापन

Trending Videos
धनघटा। रामजानकी मार्ग पर डुहिया के पास स्थित 60 वर्ष पहले बने जर्जर पुल से भारी वाहनों का आवागमन जारी है। उसी के बगल में नए पुल का निर्माण हो चुका है, लेकिन एप्रोच न बनने के कारण उस पुल के रास्ते लोग आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।
रामजानकी मार्ग पर छोटे वाहनों के आने-जाने के लिए केवनईया नाले पर 60 वर्ष पहले पतले पुल का निर्माण हुआ था। वह अब जर्जर हो चुका है। इससे होकर आने-जाने में खतरा बना है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की नजर इस तरफ नहीं पड़ रही है, जबकि उस पुल के ठीक बगल में रामजानकी मार्ग का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण कार्य हुआ तो नए पुल का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पुल का एप्रोच दो वर्ष बाद भी नहीं बन सका। स्थानीय निवासी शिवप्रसाद, रामकेवल, जगन्नाथ, बैजनाथ, सुरेश, भालचंद्र, लक्ष्मी नारायण आदि का कहना है कि नए पुल का एप्रोच बन जाता तो उस रास्ते आवागमन शुरू हो जाता। पुराना पुल जर्जर हो चुका है। उस पर माल लदे ट्रक आदि का आना-जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

------
संबंधित विभाग को एप्रोच के निर्माण के लिए पत्र लिखा जाएगा, ताकि जल्द ही अप्रोच का निर्माण हो सके।
-रविकांत चौबे, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed