{"_id":"69b32b48765bf1487a04c74c","slug":"the-commissioner-inspected-the-sir-works-along-with-the-dm-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147365-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कमिश्नर ने डीएम के साथ एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कमिश्नर ने डीएम के साथ एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस क्रम में खलीलाबाद व धनघटा में भ्रमण कर कार्य में गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा व मतदाता पंजीकरण केंद्रों की स्थिति की जांच की।
मंडलायुक्त द्वारा तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से संबंधित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य की प्रगति, मतदाता सूची को परिष्कृत करने, प्रपत्र-6, 7 व 8 के निस्तारण की गुणवत्ता व प्रगति आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
निर्देशित किया कि एसआईआर कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से संपन्न कराया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- --
योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करें
मेंहदावल में कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची शत प्रतिशत शुद्ध बनाना प्राथमिकता
मेंहदावल। तहसील में चल रहे प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को जायजा लिया। इस दौरान फाॅर्म 6, 7, 8 की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से मतदाता सूची बनाने का जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो पात्र व्यक्ति मतदाता सूची के लिए योग्य हो गए हों, उन्हें मतदाता सूची से जरूर जोड़ें। अपात्रों को हर हाल में मतदाता सूची से बाहर करें। इसके साथ ही मतदाता सूची में बेहतर फोटोग्राफ्स जरूर लगाए जाएं, जिससे पहचान का संकट न खड़ा होने पाए।
उन्होंने मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं की पहचान करने की जिम्मेदारी सुचितापूर्ण तरीके से करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण अभियान है। जरा सी चूक से अभियान पर असर पड़ेगा। इस कार्य में कार्यरत सभी कर्मियों को मनोयोग से कार्य करना होगा। शत प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची बनाना प्रशासन का लक्ष्य है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करें।
इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos