फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The ED may also tighten its grip on the close associates of the British Maulana.

Sant Kabir Nagar News: ब्रिटिश मौलाना के करीबियों पर भी कस सकता है ईडी का शिकंजा

Mon, 10 Aug 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The ED may also tighten its grip on the close associates of the British Maulana.
संतकबीरनगर। विदेशी फंडिंग और पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोपी ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान की मुश्किलें बढ़ने के साथ ही उसके करीबियों पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन

जांच के दौरान मौलाना से जुड़े लोगों के बैंक खातों में विदेश से आए धन की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में ईडी यह भी पड़ताल कर सकती है कि विदेश से आया धन किन-किन खातों में पहुंचा और उसका इस्तेमाल कहां किया गया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही ईडी विदेशी फंडिंग के स्रोत और उसके इस्तेमाल का ब्योरा जुटा रही है। जांच में मौलाना के करीबियों के खातों में भी विदेश से धन आने की जानकारी सामने आने की चर्चा है। इसमें एक अस्पताल के संचालक समेत खलीलाबाद शहर के मोतीनगर मोहल्ला निवासी मौलाना से जुड़े कई करीबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी की जांच का प्रमुख बिंदु यह है कि विदेश से धन किस माध्यम से आया, किस व्यक्ति या संस्था ने भेजा और उसे किन कार्यों में खर्च किया गया। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं विदेशी धन को अलग-अलग लोगों के खातों के माध्यम से तो नहीं पहुंचाया गया। यदि जांच में किसी खाते से संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed