सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The health fair saw a large crowd of patients suffering from seasonal illnesses, who received treatment.

Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियां के मरीजों की भीड़, मिला उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The health fair saw a large crowd of patients suffering from seasonal illnesses, who received treatment.
करमैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को इलाज करते डॉ संजय कुमार।संवाद - फोटो : bishnah news
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। ठंड में मौसमी बीमारियों के मरीज आरोग्य मेले में पहुंचे। अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, शुगर, टाइफाइड जैसे मौसमी से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने दवाओं के साथ मौसम में बदलाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।
Trending Videos

उजारनाथ संवाद के अनुसार, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. संजय कुमार ने चर्म रोग, खांसी, वायरल बुखार व बदन दर्द आदि के कुल 24 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में त्वचा, सर्दी व वायरल बुखार और शरीर दर्द से पीड़ित मरीज आए। उन्होंने मौसम में हो रहे तापमान के उतार-चढ़ाव इन बीमारियों की वजह बताई। सांस व हार्ट के रोगियों को ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दी । घरों के पास गंदा पानी न जमा होने दें। वायरल बुखार की चपेट में बच्चे आ रहे हैं। इस मौके पर सलोनी श्रीवास्तव, जमील अहमद वारसी,रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में 60 मरीजों का उपचार किया गया। डऍ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि शुगर के मरीजों की जांच की गई और उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं। भरपटिया के सुंदर राजभर, तेलिया टोला के महेंद्र साहनी, सत्येंद्र पासी, अंसारी टोला के राज यादव, भटवलिया के महमूद के शुगर की जांच की गई। वहीं, भटलविया के राजीव, राहुल, सतीश, छाेटे की टाइफाइड बुखार की जांच की गई। लैब टेक्नीशियन तृप्ति ने बताया कि मेले में शुगर के 15 मरीज, चर्म रोग के सात, टायफाइड के पांच मरीजों की जांच ने अलावा खून, पेशाब, व मलेरिया बुखार व दो टीबी रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

करमैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को इलाज करते डॉ संजय कुमार।संवाद

करमैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को इलाज करते डॉ संजय कुमार।संवाद- फोटो : bishnah news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed