{"_id":"6988ebbe263a99ac580cf0e7","slug":"with-an-increase-in-passengers-during-the-wedding-season-there-is-a-scramble-for-seats-on-buses-khalilabad-news-c-205-1-ksh1001-154346-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सहालग में बढ़े यात्री, बस में सीट के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सहालग में बढ़े यात्री, बस में सीट के लिए मारामारी
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना रोडवेज गेट पर सवारी भरते बस चालक।
विज्ञापन
पडरौना। सहालग और त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ तेजी से बढ़ गई है। शादी-विवाह व पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोग बड़ी संख्या में सफर कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिपो ने लोकल रूटों के अलावा गोरखपुर-लखनऊ और दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों में टेक्निकल जांच कर यात्रा के चुश्त-दुरुस्त करा दिया है।
एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि सहालग के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ और बढ़ सकती है, ऐसे में जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें व फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा रोडवेज की प्राथमिकता है।
दिल्ली से आ रहे यात्री रमेश पांडेय ने बताया कि सहालग के कारण बसों में काफी भीड़ है, लेकिन दिल्ली से सीधे पडरौना तक बस मिलने से यात्रा में परेशानी नही हुई। पहले सीट मिलने में परेशानी होती थी, अब ऐसा है। पडरौना से लखनऊ जा रहे उमेश मिश्र ने कहा कि लखनऊ में एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने परिवार के साथ जा रहा हूं।
पडरौना से लखनऊ तक सीधी बस सेवा होने से यात्रा में परेशानी नही होगी। वहीं सहालग में देश के बड़े शहरों से घर आने वाले लोगाें को परेशानी उठानी पड़ रही है। दुदही जा रहे रामकेवल गुप्ता ने बताया कि घर पर शादी है। उसमें शामिल होने कानपुर से पडरौना तक आने में परेशानी नही हुई। लेकिन अब यहां से घर जाने में डग्गा मार वाहनों का ही सहारा लेना पड़ेगा। परिवहन निगम को जिले के प्रमुख मार्गों पर भी बसों का संचालन कराना चाहिए।
Trending Videos