सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The officials listened to the problems and gave instructions for their resolution.

Sant Kabir Nagar News: अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The officials listened to the problems and gave instructions for their resolution.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

समाधान दिवस : तीनों तहसीलों से आए 96 मामलों में 23 का निस्तारण

संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 96 मामलों में मौके पर 23 का निस्तारण कर दिया गया, जबकि 12 मामलों में मौके पर टीमें भेजी गई है। खलीलाबाद तहसील में डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप मीना की मौजूदगी में समस्याएं सुनीं गईं। इस दौरान अधिकारियों ने मामलों के गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 49 प्रार्थनापत्र मिले। डीएम ने 10 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया। सात प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम भेजी गई। शेष प्रकरणों को डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई एसपी संदीप कुमार मीना ने की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा आदि मौजूद रहे।
धनघटा तहसील में एडीएम जयप्रकाश ने लोगों की समस्याओं को सुना। कुल 19 प्रार्थनापत्रों में मौके पर नौ का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया। दो प्रकरणों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारित करने के लिए टीम भेजने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान धनघटा डॉ. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार हरेराम आदि उपस्थित रहे।
मेंहदावल में एसडीएम संजीव राय की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। यहां पर कुल 28 मामलों में चार का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रार्थनापत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अविलंब निस्तारित करने का निर्देश दिया। तीन मामलों में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारित करने के लिए टीम भेजी गई। इस दौरान तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, नायब तहसीलदार प्रेम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed