{"_id":"69b5b7d0b164fc15550957b9","slug":"the-rush-for-gas-continues-unabated-bookings-also-become-a-hurdle-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-147445-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गैस के लिए नहीं थम रही भीड़...बुकिंग भी बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गैस के लिए नहीं थम रही भीड़...बुकिंग भी बनी बाधा
विज्ञापन
मेंहदावल में एक गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रसोई गैस के लिए एजेंसियों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि सुबह से ही लोग खाली सिलिंडर लेकर पहुंच जा रहे हैं, लेकिन फिर भी गैस नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बुकिंग के लिए भी लोग परेशान हैं। काफी देर तक कोशिश के बाद भी नंबर नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि एजेंसी कर्मी बुकिंग के बाद ही सिलिंडर देने की बात कहते हैं, जबकि बुकिंग के लिए ऑनलाइन नंबर मिल ही नहीं रहा है।
शहर के समय माता मंदिर रोड स्थित एक गैस एजेंसी पर पहुंचे उमेश कुमार ने बताया कि बुकिंग के लिए ऑनलाइन नंबर मिलाने पर नहीं लग रहा है। वहीं अब गैस के लिए बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई है। महिला उपभोक्ता प्रतिभा ने कहा कि एजेंसी पर जाने पर पहले बुकिंग के लिए कहा जा रहा है, वहीं नंबर मिलाने पर वह मिल नहीं रहा है। इसका समाधान होना चाहिए।
दिनेश चौधरी और वसीम खां का कहना है कि गैस बुकिंग की समस्या बड़ी हो गई है। पहले की तरह आसानी से बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसका निराकरण होना चाहिए। वहीं हरिहरपुर में कल ऑनलाइन बुकिंग बंद थी। नंबर मिलाने पर स्विच ऑफ था। आज बताया जा रहा है कि बुकिंग हो रही है। कुल मिलाकर परेशानी सभी जगहों पर है।
महुली संवाद के अनुसार क्षेत्र के अंजनी नंदन गैस सर्विस पर शनिवार को लोगों की भारी भीड़ सुबह से ही लगी रही। लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे। यहां जिन लोगों ने पहले से बुकिंग कराई थी, उन्हें सिलिंडर दिया गया। बाकी लोग निराश लौटे।
गैस एजेंसी संचालक गिरीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। बस लोगों को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। अफवाहों को सुनकर लोग सिलिंडर स्टोर करने लगे हैं। इसके कारण भी अफरा-तफरी का माहौल है। जो लोग नियमानुसार बुकिंग करके एजेंसी पर पहुंच रहे हैं, उनको तत्काल गैस मुहैया कराई जा रही है।
-- -- -- -- -
मैं आज खलीलाबाद गैस एजेंसी पर गया था। वहां कहा गया कि पहले बुकिंग कराइए, तब सिलिंडर मिलेगा, जबकि बुकिंग का नंबर लग नहीं रहा है।
-अखलाख अहमद, भिटौवा टोला
-- -- -- --
पहले सिलिंडर बुक करने पर ओटीपी तुरंत आ जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि अब तो जल्दी नंबर ही नहीं मिल रहा है।
-विनोद यादव, बंजरिया
-- -- -- -
इस समय रमजान चल रहा है। सिलिंडर की उपलब्धता न होने से इफ्तार और सहरी में परेशानी हो रही है। जल्दी गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।
-अरशद अली, मढ़हा
-- -- -- --
हमने बुकिंग की थी। गाड़ी हमारे घर पर आकर सिलिंडर दे गई है, लेकिन कुछ लोगों को अभी भी गैस के लिए भाग दौड़ करनी पड़ रही है।
-रामदीन विश्वकर्मा, महुल
-- -- -- -- -- -- --
मेंहदावल में भी उमड़ी भीड़, पहुंचे अफसर
मेंहदावल। क्षेत्र में गैस सिलिंडर की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर में स्थित गैस एजेंसी पर रोजाना उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। लोग सुबह पांच बजे से ही गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। शिवांशु गैस एजेंसी से सिलिंडर का वितरण भी हो रहा है, लेकिन भीड़ कम नहीं हो रही है। हालांकि कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
एसडीएम संजीव कुमार राय व सीओ सर्व दमन सिंह ने गैस एजेंसी पर पहुंच कर उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों से वार्ता भी की। सिलिंडर का वितरण सुचारु रूप से उपभोक्ताओं के बीच हो इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
1300 से 1600 रुपये में दे रहे सिलिंडर
मेंहदावल नगर पंचायत के कुसफर निवासी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि उपभोक्ता ही गैस सिलिंडर एजेंसी से उठा रहे हैं। जरूरतमंदों को 1300 से 1600 रुपये लेकर दे रहे हैं। कुछ लोग गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं, सिलिंडर का स्टॉक कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कंट्रोल रूम में आईं 52 शिकायतें
कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में शनिवार को कुल 52 शिकायतें आईं। इसमें गैस नहीं मिलने और बुकिंग की समस्या से जड़ी शिकायतें शामिल रहीं। उपभाेक्ताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों से गैस नहीं मिलने की शिकायत की। कर्मियों ने प्राप्त सूचनाओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
Trending Videos