{"_id":"69dbd52a3b6904ff450f6128","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-money-from-mumbai-businessman-khalilabad-news-c-7-gkp1006-1287355-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुंबई के व्यापारी से छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुंबई के व्यापारी से छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में मुंबई के व्यापारी से दिनदहाड़े छिनैती की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी बेलघाट इलाके के नरगड़ा जंगा सिंह निवासी लालजी निषाद और संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। लालजी पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती के 70 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नौ अप्रैल को मुंबई के नारायण बिल्डिंग निवासी कुमार पाल लोढ़ा गोरखपुर आए थे। वह पांडेयहाता बाजार में काम खत्म कर ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में सिविल लाइंस इलाके में गोकुल अतिथि भवन के आगे ई-रिक्शा से उतरते समय बाइक सवार दो आरोपियों ने उनका बैग छीन लिया और भाग गए। बैग में करीब 2.70 लाख रुपये और मोबाइल फोन था। व्यापारी की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बेलघाट इलाके के नरगड़ा जंगा सिंह निवासी लालजी निषाद और संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर 70 हजार रुपये और बाइक बरामद कर ली गई।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लालजी निषाद पर विभिन्न थानों में 48 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम शामिल हैं। वहीं, दूसरे आरोपी राजेंद्र प्रसाद पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Trending Videos