सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   UP Board: 26888 copies checked

यूपी बोर्ड : 26888 काॅपियाें की हुई जांच

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 26888 copies checked
विज्ञापन
-इंटरमीडिएट की 10888 और हाईस्कूल की 16 हजार काॅपियों का मूल्यांकन
Trending Videos

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। सोमवार को दो केंद्रों पर 26888 कॉपियां जांची गईं। इसमें इंटरमीडिएट की 10888 और हाईस्कूल की 16 हजार काॅपियां शामिल हैं। एक से दो दिन में मूल्यांकन का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की काॅपियाें का मूल्यांकन जिले के दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रहा है। इसके लिए दोनों केंद्रों पर 950 परीक्षक और डिप्टी हेड लगाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक अरुण कुमार ओझा ने सोमवार को काॅपियाें का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हाईस्कूल की 16 हजार काॅपियां जांची गई हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की अब कुल 16 हजार काॅपियां जांच के लिए शेष हैं। एक अप्रैल तक काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो जाएगा। दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में इंटरमीडिएट की 10888 काॅपियों का मूल्यांकन सोमवार को किया गया है।
केंद्र की उप नियंत्रक डॉ. सबीहा मुमताज ने बताया कि अब 14536 काॅपियों का मूल्यांकन शेष रह गया है। दो दिन में मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed