फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water spills onto the road due to the lack of drain construction; those responsible remain indifferent.

Sant Kabir Nagar News: नाली निर्माण न होने से सड़क पर फैला पानी, जिम्मेदार बेपरवाह

Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Water spills onto the road due to the lack of drain construction; those responsible remain indifferent.
- धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या 13 का मामला, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

- नाली निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या 13 में नाली निर्माण न होने के कारण सड़क पर पानी फैल रहा है।इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।

स्थानीय प्रदीप वर्मा, अकबर अली, रामबली और दिनेश सहित अन्य का कहना है कि कई बार अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड में नाली बनाए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद नाली निर्माण कराया जाएगा।
- आशुतोष ओझा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत धर्मसिंहवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed