{"_id":"6a56a197c76c0ff1d50e1cf4","slug":"102-out-of-550-candidates-secured-opportunities-at-the-job-fair-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-178915-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोजगार मेले में 550 में से 102 प्रतिभाओं को मिला अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोजगार मेले में 550 में से 102 प्रतिभाओं को मिला अवसर
विज्ञापन
रोजा आईटीआई में रोजजगार मेले में पंजीकरण कराते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा। विश्व युवा कौशल दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 550 में से 102 प्रतिभाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया है।
मेले का उद्घाटन ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समय-समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी अवधेश राम ने की। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टालों का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।
रोजगार मेले में 550 युवकों ने साक्षात्कार दिया। इनमें से 102 का चयन किया गया। इस मौके पर एमआईएस मैनेजर संजीव कुमार, शोभना दीक्षित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र सिंह, फोरमैन कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे। आभार उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक अरविंद कुमार ने आभार जताया। संवाद