फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Constable beaten up by locals after visiting girlfriend; SP subsequently suspends him.

Shahjahanpur News: प्रेमिका से मिलने आए सिपाही को लोगाें ने पीटा, फिर एसपी ने किया निलंबित

Wed, 15 Jul 2026 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Constable beaten up by locals after visiting girlfriend; SP subsequently suspends him.
खुटार। मिर्जापुर थाने का सिपाही गौरव कुमार सोमवार रात 20 वर्षीय प्रेमिका से मिलने खुटार थाना क्षेत्र के गांव पहुंच गया। बाइक से पहुंचे सिपाही को गांव के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद सिपाही को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

खुटार के एक गांव की युवती की बहन शाहजहांपुर के एक कॉलेज में ट्रेनिंग कर रही है। युवती का बहन के यहां आना-जाना रहता है। अप्रैल में सिपाही और युवती की शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में बात होने लगी। सिपाही अक्सर मिलने के लिए युवती के गांव आता था। सिपाही रविवार रात भी गांव पहुंचा था। गांव के लोगों ने उसे चोर समझकर घेराबंदी का प्रयास किया तो सिपाही भाग निकला था। सोमवार रात सिपाही फिर से छात्रा के गांव पहुंच गया। गांव के लोग चोर होने के शक में सतर्क थे।
विज्ञापन

गांव पहुंचने पर सिपाही को कुछ लोगों ने देख लिया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। सिपाही ने गांव के लोगों को बताया कि उसकी तैनाती मिर्जापुर थाने में है। वह किसी आरोपी को पकड़ने आया है। सिपाही के अकेले आरोपी को पकड़ने आने की बात पर गांव के लोगों ने उसका मोबाइल लेकर चेक किया तो पता चला कि वह गांव की युवती से 24 अप्रैल से लगातार बात कर रहा था। सोमवार दिन से लेकर रात तक कई बार बात की गई थी और पकड़े जाने से कुछ दूर पहले भी उसने युवती से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच युवती के परिजन भी आ पहुंचे और गांव के लोगों की मदद से सिपाही को जमकर पीटा। इसके गांव के लोगों ने यूपी-112 और खुटार थाना पुलिस को गांव बुलाकर सिपाही को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने रात में ही मिर्जापुर थाने को सूचना दी। मिर्जापुर थाने की पुलिस के पहुंचने पर सिपाही को उनके सुपुर्द कर दिया गया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी सिपाही गौरव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed