{"_id":"6a045edf10dc0dbe42014e7a","slug":"150-youths-to-receive-free-skill-training-application-deadline-is-the-31st-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-173126-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 150 युवाओं को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, आवेदन की अंतिम तिथि 31 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 150 युवाओं को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, आवेदन की अंतिम तिथि 31 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
15 दिवसीय होगा प्रशिक्षण, स्वरोजगार स्थापित करने में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिले में 150 व्यक्तियों को निशुल्क कौशल सुधार प्रशिक्षण देगा। यह 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में दक्ष बनाकर स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि सामान्य वर्ग के 25-25 व्यक्तियों को ब्यूटी पार्लर, फूड प्रोसेसिंग और जरी जरदोजी में प्रशिक्षण मिलेगा। अनुसूचित जाति के 25-25 व्यक्तियों को ब्यूटी पार्लर, फूड प्रोसेसिंग और जूट उत्पाद उद्योग में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए upkvib.gov.in पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सॉफ्टवेयर चुनकर आवेदन करें।
प्राप्त आवेदनों में से न्यूनतम 60 अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों का चयन किया जाएगा। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। एक परिवार से केवल एक सदस्य का ही चयन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र या 25 हजार से कम जनसंख्या वाली नगर पंचायत के आवेदक ही पात्र होंगे। अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि चयन के समय दिव्यांग, बीपीएल परिवार के सदस्यों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्कोर कार्ड प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। प्रतिदिन ट्रेड से संबंधित जानकारी और तीन घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।
प्रशिक्षणार्थियों को उत्पादन से लेकर विपणन तक की पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी और बाद में उन्हें स्वरोजगार योजनाओं में बैंक से वित्तपोषण के लिए सहायता दी जाएगी।
Trending Videos