सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   193 couples from four blocks were married.

Shahjahanpur News: चार ब्लॉकों के 193 जोड़ों का कराया विवाह

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
193 couples from four blocks were married.
कांट में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान वर-वधू को उपहार देते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: जागरू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में विधायक ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
कांट। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 193 जोड़ों का विवाह कराया गया।
ददरौल, कांट, भावलखेड़ा और मदनापुर ब्लॉकों से आए वर-वधू पक्ष के लोग सुबह दस बजे से ही कस्बे में स्थित मैरिज लॉन में पहुंचने लगे। इस बीच कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिनके लिए अपनी बेटियों का विवाह कर पाना कठिन होता है। उनके लिए योजना आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। इसके बाद वर-वधू ने फेरे लिए। वर-वधू को सरकार की ओर से उपहार स्वरूप दूल्हे के लिए पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन और बैग, वधु को साड़ी, पायल व बिछिया आदि सामग्री भेंट की गई। नायब तहसीलदार कमलेश राजपूत, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां, निवेदिता ठाकुर, खंड विकास अधिकारी इंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अव्यवस्थाएं रहीं हावी
कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाएं हावी रहीं। जोड़ों काे पंजीकरण करने में सर्वर समेत कई दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बायोमीट्रिक करने के दौरान किसी के हाथ के अंगूठे का मैच नहीं हुआ तो कोई अपने कागज पूरे नहीं लाया। इसके चलते देरी होती चली गई। कार्यक्रम में पर्याप्त कुर्सियां नहीं डाले जाने के कारण लोगों को जमीन पर भी बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed