{"_id":"69b2afdf0eeab5f8c10b3c29","slug":"video-mass-marriage-program-in-shahjahanpur-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शाहजहांपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, 193 जोड़ों की कराई गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शाहजहांपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, 193 जोड़ों की कराई गई शादी
Mukesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:51 PM IST
शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार कोत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 193 जोड़ों का विवाह कराया गया। ददरौल, कांट, भावलखेड़ा और मदनापुर ब्लॉकों से आए वर-वधू पक्ष के लोग सुबह दस बजे से ही कस्बे में स्थित मैरिज लॉन में पहुंचने लगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिनके लिए अपनी बेटियों का विवाह कर पाना कठिन होता है। उनके लिए योजना आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। इसके बाद वर-वधू ने फेरे लिए। वर-वधू को सरकार की ओर से उपहार स्वरूप दूल्हे के लिए पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन और बैग, वधु को साड़ी, पायल व बिछिया भेंट आदि सामग्री दी गई। नायब तहसीलदार कमलेश राजपूत, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां, निवेदिता ठाकुर, खंड विकास अधिकारी इंद्र शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।