सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Breeze of Devotion on the New Year... Recitation of the Sundarkand Performed

Shahjahanpur News: नव वर्ष पर भक्ति की बयार...किया का सुंदरकांड का पाठ

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
A Breeze of Devotion on the New Year... Recitation of the Sundarkand Performed
​खिरनीबाग ​​​स्थित जीआईसी मैदान पर भगवा सुन्दरकांड परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भगवा सुंदरकांड परिवार के 1101 भगवाधारियों ने बृहस्पतिवार को सुंदरकांड का पाठ व भगवा रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया। नववर्ष के उपलक्ष्य में हुए सुंदरकांड से माहौल भक्ति से सराबोर हो गया।
Trending Videos

जीआईसी के खेल मैदान पर होने वाले सुंदरकांड पाठ से पहले वनखंडी नाथ मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा में बालाजी महाराज का ध्वज आगे-आगे चल रहा था। उसके पीछे भगवाधारी पंक्तिबद्ध ढंग से चल रहे थे। जीआईसी खेल मैदान पर भगवाधारियों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर धर्म क्षेत्र में अद्भुत कार्य करने वालों को भगवा रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी महासभा को प्रतिवर्ष अंजान लोगों की अस्थि विसर्जन का कार्य करने के लिए सम्मान मिला। इसी तरह लखीमपुर से आए जसपाल सिंह पाली भी कई वर्षों से लावारिस शवों का दाह संस्कार करते आए हैं। उन्हें भी भगवा रत्न सम्मान मिला। अरुण दीक्षित, विपिन वाजपेयी, श्रीपाल, छोटे लाल और रामकुमार को भी भगवा रत्न दिया गया। भगवा सेवक आशीष मिश्रा, प्रीतम गुप्ता, अमरदीप, सौरभ, निखिल, अंशुल, नितिन, दिनेश, अमित गुप्ता, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed