सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress And Samajwadi Party Protest against Vandalism of Martyrs Statues in Shahjahanpur

शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने पर उबाल: शाहजहांपुर में कांग्रेस-सपा ने जताया विरोध, हिंदू संगठन ने फूंका पुतला

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय परिसर में लगी अमर शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने से लोगों में रोष है। इस पर कांग्रेस और सपा ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया और संबंधित पर कार्रवाई की मांग की। उधर, संबंधित फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।  

Congress And Samajwadi Party Protest against Vandalism of Martyrs Statues in Shahjahanpur
कांग्रेस के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में काकोरी केस के अमर शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को विरोध के स्वर बुलंद हो गए। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में धरना देकर विरोध जताया। इस घटना पर सपा ने भी नाराजगी जताई है।

Trending Videos


सुबह दस बजे कांग्रेस के पदाधिकारी के नारेबाजी करते हुए नगर निगम में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सभी ने जमकर नारेबाजी की। इस बीच नगर निगम के अफसर वार्ता करने के लिए पहुंचे तो उन्हें विरोध के चलते वापस होना पड़ा। इसके बाद नायब तहसीलदार ने पहुंचकर मांग पत्र लिया। मांग पत्र में संबंधित पर कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी ओर सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खान और पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने भी विरोध जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress And Samajwadi Party Protest against Vandalism of Martyrs Statues in Shahjahanpur
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला - फोटो : संवाद

हिंदू संगठन ने भी किया विरोध प्रदर्शन 
हिंदू संगठन ने नगर निगम का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। पूरे प्रकरण पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फर्म को तुरंत हटाने और संबंधित पर केस दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही सुपरविजन करने वाले नगर निगम के अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed